फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: सरकार ने बनाई सूखे से निपटने की योजना, किल्लत वाली जगहों में टैंकर से होगा पानी मुहैया

Sun, 05 Nov 2017 11:00 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ। इस मौके पर घाटी में नहरों, नदियों और अन्य जल स्रोतों में पानी के स्तर की कमी के कारण सूखे की स्थिति को लेकर भी जानकारी ली गई। महबूबा ने कहा कि तमाम क्षेत्रों में उपभोक्ताओं के लिए नियमित बिजली सुनिश्चित करवाई जाए।
विज्ञापन

उन्होंने पीडीडी अधिकारियों को करटेलमैंट शेड्यूल का सख्ती से पालन करने को कहा है। पीडीडी के अधिकारियों को कंट्रोल रूम स्थापित कर इन्हें 24 घंटे क्रियाशील रखने के निर्देश दिए। पीएचई विभाग पेयजल की कमी वाले क्षेत्रों में टैंकर सेवा उपलब्ध करवाए। नए जल साधनों की पहचान के लिए हैंडपंप और कुओं की संभावनाओं को बढ़ाने के निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने बताया कि 200 ट्रांसफार्मर का एक भंडार रखा गया है। यह 200 ट्रांसफार्मरों के अतिरिक्त हैं जो पहले से ही वितरण प्रणाली के सर्कुलेशन में है। महबूबा मुफ्ती को बताया गया कि घाटी में सूखे के कारण लगभग 100 जलापूर्ति योजनाएं प्रभावित हुई हैं। जल संसाधनों के संरक्षण हेतु प्रयास जारी हैं। यह भी बताया कि पूरी घाटी में 160 हैंडपंप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

ऊर्जा राज्यमंत्री सईद फारूक अंद्राबी, पीडीडी के प्रमुख सचिव धीरज गुप्ता, पीएचई सचिव एम. राजू, मंडलायुक्त कश्मीर बसीर अहमद खान, आईजीपी कश्मीर जोन मुनीर अहमद खान, विभिन्न इंजीनियरिंग विभागों के प्रमुख, श्रीनगर के उपायुक्त डॉ. सईद आबिद रसीद, एसएमसी आयुक्त रियाज अहमद वानी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें