प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि जम्मू कश्मीर में सरकार गठन और गठबंधन का मामला पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का विषय है। पार्टी सही समय पर उचित फैसला लेगी। आतंकवाद और सीमा पार से होने वाली गोलाबारी पर मंत्री का कहना है कि भारत इस तरह की घटनाओं से निपटने में पूरी तरह से सक्षम है।
प्रेस क्लब जम्मू में वीरवार को डा. गोपाल कृष्ण गुप्ता की पुस्तक मंत्र फार गुड हेल्थ का विमोचन करने के बाद मंत्री ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में सरकार गठन का मामला या गठबंधन पर वार्ता सीधे केंद्रीय नेतृत्व की देखरेख में हो रही है।
उनसे यह पूछने पर कि रियासती में सियासी हालात पर बने असमंजस पर से पर्दा नही उठने पर क्या जम्मू-कश्मीर राज्यपाल शासन की तरफ बढ़ रहा है। इसके जवाब में सिंह ने कहा कि राज्यपाल के मन की बात वह ही जानें।