फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर बीच में ऑफिस छो़ड़ा तो आएगी शामत

Sun, 01 Nov 2015 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी अस्पतालों में मुलाजिमों की हाजिरी पर नकेल कसने की तैयारी की जा रही है। इसमें कर्मचारी ड्यूटी से गायब नहीं हो पाएंगे। अस्पतालों में बायो मीट्रिक अटेंडेंस सिस्टम शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस कड़ी में गांधीनगर अस्पताल में नवंबर के शुरू में कर्मचारियों की हाजिरी नए सिस्टम पर लगेगी। अस्पताल के अधीक्षक डा. यूनुस चौधरी के अनुसार नए अटेंडेंस सिस्टम की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है।

इससे कर्मचारियों की हाजिरी सुनिश्चित बनाई जा सकेगी। अस्पताल में करीब चार सौ गजटेड और नान गजटेड स्तर के मुलाजिम कार्यरत हैं।

अभी तक अस्पतालों में मैनुअल हाजिरी लगाई जा रही है। लेकिन इससे कर्मचारियों की हाजिरी सुनिश्चित नहीं बनाई जा सकी है। सरकार ने इसको गंभीरता से लेते हुए अस्पतालों में बायो मीट्रिक अटेंडेंस की कवायद की है।
विज्ञापन


इस सिस्टम में मुलाजिम की हाजिरी उसकी शिनाख्त के मुताबिक ही लग पाएगी और यह माजरा सीसीटीवी में कैद होगा। इसमें कितने बजे हाजिरी लगाई गई, इसका पूरा रिकार्ड रहेगा।

जिससे किसी भी कर्मचारी के समय का पता चल पाएगा। जीएमसी के अधीक्षक डा. रविंद्र रतनपाल के अनुसार अस्पताल में कर्मचारियों की भविष्य में नई तकनीक से हाजिरी लगाने पर काम किया जाएगा। इसमें कर्मचारी ड्यूटी से गायब नहीं हो पाएंगे और हाजिरी के दौरान उन्हें मौके पर मौजूद रहना होगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें