चक्कां दा बाग की राहें मिलन के रास्ते पुंछ और पाक अधिकृत क्षेत्र के बीच क्रास एल ओ सी ट्रेड हुआ।
जिसमें 79लाख 56 हजार 750रूपय का सामान लेकर 16भारत पाक ट्रक नियंत्रण रेखा के आर पार हुए।
आज जिले में चक् कां दा बाग की राहें मिलन के रास्ते क्रास एल ओ सी ट्रेड हुआ जिसमें सर्व प्रथम समान से लदे 10भारतीय ट्रकों को चक् कां दा बाग की राहें मिलन तक ले जाया गया।
जहां पर राहें मिलन के गेट खुलने पर सबसे पहले ट्रेड से जुडे़ भारत एंव पाक अधिकारियों ने आपस में हाथ मिलाया जिसके उपरान्त 10भारतीय ट्रक जिनमें भारतीय मुद्रा में करीब 48लाख 66हजार 350रूपय का सामान जीरा,मिर्च,केला और इमली लदी हुई थी लेकर राहें मिलन कर पी ओ के गए।
जबकि इस अवसर पर पी ओ के से 6पाकिस्तानी ट्रक जिनमें पाक मुद्रा में करीब 30लाख 90हजार 400 रूपय मुल्य का सामान छुहारा,जड़ीबूटी,बादाम और आम लदा हुआ था। लेकर भारतीय क्षेत्र में क्रास एल ओ सी ट्रेड सैन्टर पहुंचे। इस बीच देर शाम करीब 3.45बजे दोनों तरफ के ट्रक अपना अपना सामान उतार कर नियंत्रण रेखा के पार अपने अपने क्षेत्रों में लोट गए और राहें मिलन बंद कर दी गई।