फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NH पर सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर

Fri, 31 Oct 2014 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने नेशनल हाईवे 1-बी (ओल्ड) के एलाइन्मेंट को मंजूरी दे दी है। राज्यपाल एनएन वोहरा ने इस संबंध में मंत्रालय को पत्र लिखा था, जिस पर कार्यवाही करते हुए यह फैसला दिया गया। इससे चिनैनी-सुद्धमहादेव-गोहा-खेलानी-किश्तवाड़-सिंथन पास-अनंतनाग सड़क से गुजरने वाले वाहनों को सुविधा होगी।
विज्ञापन


यह वैकल्पिक सड़क डोडा के दूरदराज इलाके को नेशनल हाईवे-1ए से जोड़ने में मदद मिलेगी। आतंकवाद और अन्य अन्य मामलों की रणनीति के लिए महत्वपूर्ण बटोट-डोडा रोड (एनएच-244) के संबंध में राज्यपाल वोहरा ने तीन जून 2014 को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लिखे पत्र में इस सड़क की बड़े क्षेत्र से लिंकिंग की महत्ता भी दर्शाई।

साथ ही मौजूदा सड़क में बड़े-बड़े क्रैक्स का मुद्दा भी उठाया। इससे बड़े हादसे हो रहे हैं। नितिन गडकरी ने 15 अक्तूबर को राज्यपाल वोहरा को पत्र द्वारा सूचित किया कि उनके सुझाव को मंत्रालय ने स्वीकार करते हुए इसकी मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें