स्टूडेंट स्कालर फोरम ने वीरवार को यूनिवर्सिटी कैंपस में नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे फोरम के सदस्यों ने कैंपस में विभिन्न पोस्टों के लिए की गई नियुक्तियों की सीबीआई जांच करवाने के लिए मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे फोरम के सदस्य प्रद्युमन सिंह ने कहा कि पिछले दिनों बाढ़ के दौरान विभिन्न पोस्टों के लिए विवि द्वारा नियुक्ति की गई थी।
उन्होंने कहा कि ये नियुक्तियां राजनीति दलों के दबाव में आकर की गई हैं। उन्होंने कहा कि विवि प्रशासन की ओर से नियुक्ति के लिए भाई-भतीजावाद का रवैया अपनाया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि विवि में की गई नियुक्तियों की सीबीआई जांच की जाए। प्रदर्शन के दौरान अश्विनी शर्मा, अमित, रितुराज, कैलाश मोहन, राकेश गोस्वामी, अजय पराशर, राजेंद्र गोस्वामी, शिव कुमार और अन्य सदस्य उपस्थित थे।