फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुंछ इलेवन, हीरानगर और बंधु रख ने जीते मैच, जीएनएन जम्मू हॉकी लीग में हुए तीन मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। हॉकी जम्मू-कश्मीर के तत्वावधान में जीएनएन हॉकी क्लब की ओर से आयोजित जीएनएन जम्मू हॉकी लीग में सोमवार को तीन मुकाबले खेले गए। हीरानगर हॉकी क्लब, पुंछ इलेवन और बंधु रख हॉकी क्लब ने शानदार जीत दर्ज।
विज्ञापन


हीरानगर हॉकी क्लब ने लच्छीपुर हॉकी क्लब को 5-0 से हराया। टीम ने शुरू से अंत तक नियंत्रण बनाए रखा और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। शानदार प्रदर्शन के लिए निशांत बलोत्रा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरे मुकाबले में पुंछ इलेवन ने एमबीएस हॉकी क्लब, सिंबल कैंप को 15-0 के अंतर से हराकर सबसे बड़ी जीत दर्ज की। मोहम्मद अल्तमाश को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन


तीसरे मुकाबले में बंधु रख हॉकी क्लब ने खालसा हॉकी क्लब को 6-2 से हराकर जीत दर्ज की। गुरप्रीत सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इस अवसर पर जसपाल सिंह (सेवानिवृत्त एसई, पीडब्ल्यूडी) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजको के प्रयास की सराहना की और युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

लीग के मुकाबले नौ जून को भी होंगे। सुबह 7:30 बजे जीएनएन हॉकी क्लब और साहिल हॉकी क्लब आमने-सामने होंगे जबकि शाम 5:30 बजे पुंछ इलेवन का मुकाबला शहीद भगत सिंह हॉकी क्लब से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें