फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएमसी में सर्दी में भी हीटिंग सिस्टम बंद

Thu, 25 Dec 2014 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जीएमसी में मरीजों की सहूलियत के लिए सर्दी में हीटिंग सिस्टम से महत्वपूर्ण यूनिटों को गर्म रखा जाता है, लेकिन डीजल की कमी के चलते कई यूनिटों में यह सुविधा ठप पड़ी है। अस्पताल के नए इमरजेंसी ब्लाक में हीटिंग सिस्टम चल रहा है। लेकिन पुराने इमरजेंसी ब्लाक में मरीजों को यह सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


इसी तरह अन्य यूनिटों में भी हीटिंग सिस्टम बंद रहने से सर्दी में मरीजों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। अस्पताल के अधीक्षक डा. रविंद्र रतनपाल के अनुसार डीजल की थोड़ी कमी बनी हुई है। लेकिन महत्वपूर्ण यूनिटों में हीटिंग सिस्टम की सुविधा दी जा रही है।

जानकारी के अनुसार अस्पताल में हीटिंग सिस्टम चलाने के लिए हर माह करीब सवा टैंकर एलडीओ (लिक्यवड डीजल आयल) की जरूरत पड़ती है।

लेकिन पिछले कुछ माह से इस विशेष तरह के डीजल की कमी के चलते हीटिंग सिस्टम प्रभावित हो रहा है। इस सिस्टम में इमरजेंसी, आईसीयू, सीसीयू, आपरेशन थियेटर आदि महत्वपूर्ण यूनिटों में सर्दी में गर्म तापमान बनाकर रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें