जीएमसी जम्मू में बायो केमेस्ट्री, मेडिसिन और बाल रोग विभाग में 16 एमडी (डाॅक्टर ऑफ मेडिसिन) सीटों को बढ़ाया गया है। बायो केमिस्ट्री में चार एमडी सीटें मिलने से जारी सत्र से एमडी बायोकेमिस्ट्री कोर्स को शुरू किया जा रहा है।
गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) जम्मू में बायो केमेस्ट्री, मेडिसिन और बाल रोग विभाग में 16 एमडी (डाॅक्टर ऑफ मेडिसिन) सीटों को बढ़ाया गया है। बायो केमिस्ट्री में चार एमडी सीटें मिलने से चालू (2024) सत्र से एमडी बायोकेमिस्ट्री कोर्स को शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
पूरे जम्मू-कश्मीर में पहली बार किसी सरकारी संस्थान में इस कोर्स को शुरू किया जा रहा है। इसके साथ मेडिसिन और बाल रोग विभाग में 6-6 एमडी सीटें मिलने से मरीजों को लाभ मिलेगा। इन सीटों के विस्तार से जीएमसी में अब एमडी/एमएस सीटों की संख्या 198 से बढ़कर 214 पहुंच गई है।
एमडी बायोकेमिस्ट्री शुरू करवाने के लिएअगस्त 2023 से प्रयासरत बायोकेमिस्ट्री विभाग की प्रमुख डॉ. रचना सबरवाल ने कहा कि एमडी कोर्स शुरू होने से रोगी चिकित्सा देखभाल को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
एमडी सीटों के विस्तार के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) से आवेदन के साथ लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसमें एनएमसी के चिकित्सा मूल्यांकन व रेटिंग बोर्ड (एमएआरबी) की ओर से औपचारिकताओं पर काम किया गया। -डॉ. आशुतोष गुप्ता, प्रिंसिपल जीएमसी (जम्मू)।