गांदरबल जिले के गुंड कंगन में सिंध नाले के बीच में फंसे रोहतक के पर्यटक सुनील सिंह को सुरक्षित बचा लिया गया। एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान शुरू किया।
मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के गुंड कंगन में सिंध नाले के बीच में फंसे रोहतक के पर्यटक सुनील सिंह को सुरक्षित बचा लिया गया। एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वीरवार को कुलन गुंड इलाके में पर्यटक सिंध नाले के किनारे बैठकर वीडियो बना रहे थे। तभी उनमें से एक फिसल गया और नदी के बीच में एक टापू पर जा फंसा।
एक अधिकारी ने बताया कि पर्यटक को बचाने के लिए बचाव अभियान शुरू किया गया। एसडीआरएफ, पुलिस, स्थानीय लोगों और नागरिक प्रशासन के अधिकारियों की टीमें मौके पर पहुंच गईं। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे बचा लिया गया। बता दें कि इस घटना के दौरान बचाव अभियान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों की सराहना की है।