एनआईटी के छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने डिप्टी सीएम के सरकारी आवास पर हुई बैठक में कई मुद्दों को रखा। डिप्टी सीएम ने बताया कि छात्रों का कहना था कि कालेज में उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। लड़कियों को शाम साढ़े छह बजे के बाद कैंपस में घूमने की आजादी नहीं है, बाहर जाना तो दूर की बात है। छात्रावास की भी सुविधा अच्छी नहीं है।
डा. सिंह ने बताया कि जो छात्र बातचीत के लिए आए थे वे चुने हुए प्रतिनिधि नहीं थे। इस वजह से उन्होंने बातचीत के बाद कहा कि वे अन्य साथियों के साथ जाकर बात करेंगे और उसके बाद कोई फैसला किया जाएगा।
बातचीत के बाद वे संतुष्ट नजर आ रहे थे। हालांकि, एनआईटी छात्रों द्वारा रात में भी प्रदर्शन जारी रखा गया था। उनका यह भी कहना था कि जब तक उन्हें कोई लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता तब तक वह किसी की भी बात का यकीन नहीं करेंगे।