Amar Ujala Aparajita campaign in Jammu Kashmir
मनचलों से अपनी रक्षा कैसे की जाए इसके उपाय सीखने का जज्बा छात्राओं में शुक्रवार को जबरदस्त ढंग से नजर आया। अवसर था अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से ‘अपराजिता’100 मिलियन स्माइल्स के तहत राजपुरा के दीवान देवी हायर सेकेंडरी स्कूल में 3 दिन के ट्रेनिंग कैंप के दूसरे दिन वीरवार का। सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग ले रही आत्मविश्वास से लबरेज छात्राओं का उत्साह दोगुना दिखाई दे रहा था। इस कैंप में छात्राओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी जा रही है। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। कैंप में करीब 80 छात्राओं को जूडो, कराटे और फेंसिग की ट्रेनिंग दी जा रही है।
प्रशिक्षण का उद्देश्य पढ़ाई के साथ छात्राओं को यह संदेश देना है कि उन्हें खुद के शोषण के खिलाफ आवाज उठानी होगी। खुद को किसी भी तरह के दबाव में नहीं रखना है और खुलकर हर मुसीबत का सामना करना होगा। आमतौर पर देखा जाता है कि खुद के शोषण के खिलाफ लड़कियां बहुत कम आवाज उठा पाती हीं। अपराजिता का उद्देश्य ही यही है कि ज्यादा से ज्यादा लड़कियां खुद की रक्षा के साथ शोषण के खिलाफ आवाज उठाने के लिए आगे आएं।
माता-पिता को अपनी लड़कियों को आगे बढ़ाने में मदद करनी चाहिए ताकि उनको लड़को पर निर्भ्रर न रहना पड़े
- अंश बंगोत्रा
लड़कियां भी लड़को के बराबर हैं और वे खुद की रक्षा स्वयं कर सकती हैं
- तनवी जमवाल
लड़कियों को किसी पर निर्भर नहीं रहना चाहिए, उन्हें अपनी प्राथमिक शिक्षा के साथ सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग भी लेनी चाहिए
- आरती, छात्रा
सेल्फ डिफेंस के जरिए लड़कियां खुद की रक्षा कर सकती हैं, ये बात सभी को समझनी चाहिए
- अकिंता शर्मा, छात्रा
मैं अमर उजाला को धन्यवाद करना चाहती हुं कि उनके इस अभियान से लड़कियों को जागरूक किया गया ताकि वे दूसरों पर निर्भर न रहें
- रितु शर्मा, शिक्षिका