गुलाम नबी ने कहा कि जम्मू में पूरा जम्मू कश्मीर बसता है। देश में ऐसा मुंबई दिल्ली जैसे शहरों में भी नहीं है। जहां 22 जिलों के लोग घर बनाकर रह रहे। इसलिए जहां अब बिजली पानी, सड़काें समेत अन्य सुविधाओं की जरूरत ज्यादा है।
डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने की प्रबल दावेदार है। सरकार बनते ही हम जम्मू को उसी राह पर लेकर जाएं। जैसा मैंने अपने कार्यकाल में किया था। रविवार को आजाद पार्टी ने जम्मू के हरी सिंह पार्क में जनसभा आयोजित की थी। इसमें आजाद मुख्य रूप से पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अब जम्मू में पूरा जम्मू कश्मीर बसता है। देश में ऐसा मुंबई दिल्ली जैसे शहरों में भी नहीं है। जहां 22 जिलों के लोग घर बनाकर रह रहे। इसलिए जहां अब बिजली पानी, सड़काें समेत अन्य सुविधाओं की जरूरत ज्यादा है।
उन्होंने कहा कि जम्मू में पानी की समस्या बहुत बड़ी है। इससे निपटने के लिए एक ही तरीका है कि अखनूर के चिनाब दरिया से जम्मू में पानी पहुंचे। इसके लिए एक अलग से छोटी नहर बनाकर पानी लाया जाए। जो शहर के लोगों को सप्लाई हो। सिर्फ तवी नदी के पानी से काम नहीं चलेगा।
विज्ञापन
आजाद ने अपने कार्यालय में अन्य उपलब्धियां भी गिनाईं। कहा कि उन्हीं के कार्यकाल में जम्मू कश्मीर को पांच मेडिकल कालेज मिले। नए जिले उन्हीं की देन है। जम्मू में कृत्रिम झील उन्हीं का प्रोजेक्ट है। हां वह जम्मू कश्मीर में फोरलेन, सिक्स लेन जैसी बड़ी परियोजनाओं के लिए पीएम की प्रशंसा करते हैं।जनसभा में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री आर एस चिब, ताज मोहिउद्दीन, जीएम सरूरी, गारू चौधरी, महासचिव हीरा लाल अबरोल समेत कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
संसद में सांसद भेजें, मूकदर्शक नहीं
आजाद ने कहा कि हमारी पार्टी लोकसभा में भी जगह बनाएगी। नाम लिए बिना आजाद ने पूर्व के सांसदों पर तंज कसा। कहा कि सांसद का मतलब है कि संसद में जाकर बोले। अपने क्षेत्र, अपने प्रदेश की समस्याओं को उठाए। हमने ऐसे सांसद भी देखे हैं, जो 20 वर्ष से हैं, लेकिन कभी बोले नहीं। लिहाजा संसद में सांसद चुनकर भेजें न कि कोई मूकदर्शक भेजें।