फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: गुज्जर बक्करवाल समुदाय तक आवश्यक वस्तुएं पहुंचाए सरकार- गुलाम नबी आजाद

Wed, 10 May 2023 02:52 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

गुलाम नबी आजाद ने बर्फबारी और बारिश में फंसे गुज्जर बक्करवार समुदाय के लिए आवश्यक वस्तुओं को एयरलिफ्ट करके उन तक पहुंचाने की मांग की है।
विज्ञापन
Ghulam Nabi Azad - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के चेयरमैन व जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने राज्य प्रशासन से मर्गन टॉप वाडवान घाटी, दक्षुम सिंथनटॉप, पहलगाम चंदनबाड़ी, पीर की गली, बनिहाल ऊपरी क्षेत्र, वाडवान, नंदीमार्ग, सोनामर्ग, पटनीटॉप, पाडर, मढ़वा, माहु मंजीत व अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में अचानक हुई बर्फबारी और बारिश में फंसे गुज्जर बक्करवार समुदाय के लिए आवश्यक वस्तुओं को एयरलिफ्ट करके उन तक पहुंचाने की मांग की है।

विज्ञापन


आजाद ने कहा कि बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में गुज्जर बक्करवाल समुदाय के लिए आवश्यक वस्तुओं की कमी हो गई है। इसके साथ कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में ओलावृष्टि से हुए नुकसान का प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। ओलावृष्टि से सरसों की फसल को क्षति हुई है। किसान परेशान हैं। धान की फसल को भी काफी नुकसान हुआ है। किसानों को अपनी फसलों को फिर से लगाने की आवश्यकता है। किसानों को धान के पर्याप्त बीज उपलब्ध करवाए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें