फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाम नबी आजाद आज से जम्मू के तीन दिवसीय दौरे पर, मीर को नहीं मिली अनुमति

Wed, 13 Nov 2019 05:28 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
गुलाम नबी आजाद - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद बुधवार से जम्मू संभाग के तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। वह डोडा, भद्रवाह और रामबन में लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। पार्टी की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। अनुच्छेद-370 हटने के बाद आजाद का यह दूसरा दौरा है। इससे पहले उन्हें तीन बार एयरपोर्ट से वापस दिल्ली भेजा जा चुका है। 
विज्ञापन


तीन दिवसीय दौरे पर आजाद जिला स्तर पर पार्टी कैडर से मिलेंगे और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में अभी भी कांग्रेस के कई शीर्ष नेताओं पर पाबंदियां जारी हैं। खासतौर पर कश्मीर आधारित नेताओं को सियासी गतिविधियां करने की इजाजत नहीं दी गई है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा ने कहा कि गुलाम नबी आजाद के कार्यक्रम शेड्यूल में वह बुधवार को सुबह जम्मू एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और  सड़क मार्ग से बटोत के लिए रवाना होंगे। 

इसके बाद डोडा में रात्रि रुकने के बाद भद्रवाह और रामबन जाएंगे और वापस जम्मू आएंगे। जम्मू में भी आखिर में पार्टी कैडर के साथ चर्चा की जा सकती है। आजाद ने जम्मू-कश्मीर के अपने पिछले छह दिवसीय दौरे में कश्मीर के हालात पर चिंता जताई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि प्रशासन ने उन्हें शेड्यूल के मुताबिक कश्मीर के सभी क्षेत्रों में जाने नहीं दिया। वह चार दिन कश्मीर और दो दिन जम्मू में रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आजाद के साथ जाने के लिए मीर को अनुमति नहीं 
जम्मू संभाग के तीन दिवसीय दौरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के साथ जाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष जीए मीर को प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं दी गई है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा के अनुसार उन्हें सिर्फ जम्मू में अपनी गतिविधियां करने की अनुमति है। प्रशासन ने आजाद के साथ जाने के उनके आग्रह को नामंजूर कर दिया है। सरकार ने अभी भी सियासी नेताओं पर पाबंदियां जारी रखी हैं। इससे वे लोगों के बीच नहीं पहुंच पा रहे हैं। जम्हूरियत को पूरी तरह से बहाल किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें