फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर की चिनाब वैली में इसलिए होते हैं सड़क हादसे, इस साल अब तक हो चुकी हैं 51 मौतें

Wed, 13 Nov 2019 12:05 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

  • चिनाब वैली में सड़क हादसों का बड़ा कारण जर्जर सड़कें और ओवर लोडिंग  
  • 12 सीटर वाहन में सवार थे 17 यात्री, अनियंत्रित होने पर खाई में गिरा
  • 14 सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है चिनाब वैली में पिछले नौ वर्षों में
विज्ञापन
डोडा सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के चिनाब वैली में सड़क हादसों का बड़ा कारण जर्जर सड़क और ओवरलोडिंग बन रहा है। जर्जर सड़क पर ओवरलोडिंग के कारण लोगाें को अपनी जान गवानी पड़ रही है। चिनाब वैली में पिछले नौ वर्षों में 14 सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को डोडा जिले के खिलेनी से गोहा मरमत मार्ग पर हुए सड़क हादसे का कारण भी ओवरलोडिंग ही था।
विज्ञापन




मैक्सी कैब (जेके06-1182) में चालक के अलावा 11 लोग ही बैठ सकते हैं, जबकि वाहन में 17 लोग सवार थे। चालक का नियंत्रण खोने के बाद वाहन लिंक मार्ग से जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर जा गिरा। इसमें 16 लोगों की मौत हो गई। खिलेनी में पेट्रोल पंप से गोहा लिंक रोड शुरू होता है, जो ग्रामीण इलाकों तक जाता है।

दुर्गम पहाड़ियों से होते हुए जाने वाला मार्ग भी जर्जर है। कई स्थानों पर गड्ढे हैं। गड्ढे में वाहन जाने पर अनियंत्रित हो जाता है, इससे हादसे का अंदेशा बना रहता है। वहीं इस मार्ग पर सड़क सुरक्षा के भी कोई प्रबंध नहीं है। बारिश के दिनों में सड़क की हालात और खराब हो जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डोडा सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
इस साल दो बड़े सड़क हादसों में 51 की गई जान  
इस साल चिनाब वैली के डोडा और किश्तवाड़ जिले में दो बड़े सड़क हादसे हुए। इन हादसों में कुल 51 लोगों की मौत हो गई। चिनाब वैली के किश्तवाड़ के केशवान में एक जुलाई को मिनी बस हादसे का शिकार हुई थी। इसमें 35 लोगों की मौत हुई थी। हादसे का कारण ओवरलोडिंग था। ट्रैफिक पुलिस ने भी माना है कि चिनाब वैली की सड़कों पर सड़क सुरक्षा की जरूरी सुविधा नहीं है। वहीं 12 नवंबर को हुए हादसे में भी 16 लोगों की जान चली गई है।  

14 साल पुराना था हादसे का शिकार वाहन 
खिलेनी के गोहा-मरमत लिंक रोड पर दुर्घटनाग्रस्त वाहन 14 साल पुराना था। इस गाड़ी का पंजीकरण डोडा एआरटीओ में सात जनवरी 2005 को हुआ था। गाड़ी फिटनेस 27 सितंबर 2020 और परमिट 12 अप्रैल 2020 तक है। गाड़ी देवेंद्र कुमार के नाम से पंजीकृत है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें