फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ वोट दें: आजाद

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने लोगों से अपील की कि रियासत को सांप्रदायिक ताकतों के हाथों से बचाने के लिए कांग्रेस की स्थायी सरकार को मतदान करें।
विज्ञापन


दक्षिण कश्मीर के पहलगाम, वेरीनाग, उतरूसू इलाकों में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए आजाद ने भाजपा को जमकर आड़े हाथों लिया।

उन्होंने कहा कि भाजपा के लोक लुभावने वादों में फंसकर रियासत को गलत ताकतों को न सौंपे। यदि एक बार ऐसी ताकतें रियासत में जम गईं, तो बाद में उन्हें पछताना होगा।

रियासत के विकास, शांति और समृद्धि के लिए लोग कांग्रेस को चुनें, ताकि उन्हें व उनके परिवार को अमन शांति के माहौल में खुद को आर्थिक रूप से मजबूत करने का भी अवसर मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

'कांग्रेस के अलावा सभी करते हैं गठबंधन'

आजाद के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य प्रोफेसर सैफुद्दीन सोज ने कश्मीरियत की रक्षा के लिए कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

सोज ने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है, जो कश्मीर की पारंपरिक पहचान की सुरक्षा कर सकती है। उन्होंने लोगों को आगाह किया कि रियासत में कांग्रेस को छोड़ अन्य कोई भी दल विकास के नाम पर गठबंधन सरकार के लिए भाजपा से हाथ मिला सकता है।

यह गलती कश्मीर के लोगों की राजनीतिक आत्महत्या जैसा होगा। इस दौरान पर्यटन मंत्री गुलाम अहमद मीर, गुलजार अहमद वानी, इरफान खुल्लर, शाहीना नदाफ ने भी चुनावी सभाओं को संबोधित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें