फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu City: आज होगा जम्मू नगर निगम का जनरल हाउस, 11 प्रस्ताव होंगे पेश, गरमाएंगे ये मुद्दे

Mon, 30 Jan 2023 12:26 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू शहर में बिगड़ती सफाई व्यवस्था को ठीक करने पर भी मंथन होगा और इसे लागू किया जाएगा। कचरा निस्तारण केंद्र के काम को शुरू करने के लिए भी फैसला लिया जाएगा। जरूरी औपचारिकताएं न होने के कारण काम रुका पड़ा है। 
विज्ञापन
जम्मू नगर निगम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू नगर निगम के जनरल हाउस की बैठक सोमवार सुबह दस बजे शुरू होगी। इसकी अध्यक्षता मेयर राजिंदर शर्मा करेंगे। हाउस में 11 प्रस्ताव और 11 ही प्रश्नों पर चर्चा होगी। प्रश्न और प्रस्ताव पर अपनी बात रखने के लिए पार्षदों को मात्र तीन-तीन मिनट का समय मिलेगा। इसके बाद कोई भी बात नहीं रख पाएगा।

विज्ञापन


बैठक में पॉलीथिन प्रयोग पर प्रतिबंध लगाने पर चर्चा होगी। इसके अलावा शहर में एक जैसी नालियां बनाने पर भी राय ली जाएगी। शहर में बिगड़ती सफाई व्यवस्था को ठीक करने पर भी मंथन होगा और इसे लागू किया जाएगा। कचरा निस्तारण केंद्र के काम को शुरू करने के लिए भी फैसला लिया जाएगा। जरूरी औपचारिकताएं न होने के कारण काम रुका पड़ा है। 

बैठक आयोजित करने के लिए नगर निगम की ओर से तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी पार्षदों को सूचित भी कर दिया गया है। हालांकि शहर में कई विकास कार्य पूरे न होने से बैठक के हंगामेदार होने के आसार हैं।  
विज्ञापन


इसे लेकर मेयर राजिंदर शर्मा ने बताया कि जनरल हाउस की बैठक आज होगी। बैठक में शहर में सुधार के लिए मंथन होना है। साथ ही कई प्रस्तावों को हरी झंडी दी जानी है। 

इन प्रस्तावों पर होगा मंथन

डिप्टी मेयर बलदेव सिंह बलोरिया ने कहा कि जनरल हाउस में पॉलीथिन के प्रयोग और रास्तों पर अतिक्रमण पर ई चालान शुरू करने का प्रस्ताव रखेंगे। उन्होंने कहा कि शहर में पॉलीथिन के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाना बहुत जरूरी है। रेहड़ी-फडी वाले पॉलीथिन का अधिक प्रयोग कर रहे हैं। इससे नगर निगम को कचरा ठिकाने लगाने में मुश्किल हो रहा है। प्रस्ताव पास होने पर प्लास्टिक कचरे से निजात मिलेगी। मौजूदा समय में हर रोज दो सौ मीट्रिक टन कचरा घरों से पॉलीथिन के रूप में आ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें