फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cinema in Kashmir: फिल्म पठान से चमका घाटी के सिनेमाघरों का कारोबार , तीन दशक बाद हाउस फुल

Mon, 30 Jan 2023 12:02 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

कश्मीर में सिनेमाघरों का कारोबार फिल्म पठान से चमका है। फिल्म ने हॉल मालिकों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, क्योंकि हाउसफुल का बोर्ड घाटी में लौट आया है।
विज्ञापन
श्रीनगर: सिनेमा हाल में फिल्म देखने जाते लोग - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन दशकों से अधिक समय से कश्मीर में सिनेमाघरों का कारोबार फिल्म पठान से चमका है। फिल्म ने हॉल मालिकों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, क्योंकि हाउसफुल का बोर्ड घाटी में लौट आया है। अभिनेता शाहरुख, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम ने इसमें अभिनय किया है।

विज्ञापन


वहीं, अब हर रोज फिल्म एक नया रिकॉर्ड स्थापित कर रही है। भारत में सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स शृंखलाओं में से एक आईनॉक्स लीज़र लिमिटेड ने जनवरी को अपने ट्वीटर हैंडल पर एक पोस्ट साझा की। फिल्म ने लंबे ब्रेक के बाद कश्मीर में पैसे कमाने में मदद की है। पोस्ट में कहा गया है कि हम कश्मीर घाटी में हाउस फुल साइन वापस लाने के लिए किंग खान के आभारी हैं।

पिछले कुछ दिनों में कश्मीर में आईनॉक्स शिवपोरा में उनके दो या तीन शो हाउसफुल रहे हैं। ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म के अनुसार रविवार को भी ऐसा ही हुआ। 1989 में कश्मीर में आतंकवाद बढ़ने से पहले देश के अन्य हिस्सों में सिनेमा हॉल मालिकों को शटर गिराने के लिए मजबूर होना पड़ा। राजनीतिक उथल-पुथल के कारण लगभग तीन दशकों तक कारोबार चमका नहीं। लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने पिछले साल 20 सितंबर को श्रीनगर में आईनॉक्स फ्रेंचाइजी का उद्घाटन किया और इसे ऐतिहासिक दिन बताया था। आमिर खान अभिनीत लाल सिंह चड्ढा को वहां पहली फिल्म के रूप में दिखाया गया था। लोगों के एक युवा समूह ने शो में भाग लिया था। सिन्हा ने उस समय कहा था कि जम्मू और कश्मीर के सभी जिलों में 100 सीटर सिनेमा हॉल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें