फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी से पहले लद्दाख पहुंचे सेना प्रमुख जनरल दलबीर

Mon, 11 Aug 2014 02:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
थल सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह तीन दिवसीय दौरे पर लद्दाख पहुंच गए हैं। उनका दौरा 12 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लद्दाख आगमन के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। वह प्रधानमंत्री के लेह पहुंचने पर उनका स्वागत भी करेंगे। सेना प्रमुख का पदभार संभालने के बाद उनका राज्य का यह पहला दौरा है।
विज्ञापन


लेह एयरपोर्ट पर 14 कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल बीएस नेगी ने जनरल का स्वागत किया।  उत्तरी कमान के प्रमुख तथा अन्य अधिकारियों के साथ उन्होंने राज्य की सुरक्षा स्थिति के संबंध में बातचीत की और कुछ अहम जानकारियां भी हासिल की।

उन्होंने लद्दाख संभाग की सुरक्षा स्थिति तथा सेना द्वारा वहां शुरू की गई विभिन्न परियोजनाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने वहां तैनात जवानों को उपलब्ध होने वाली सुविधाओं के बारे में भी अधिकारियों से पूछा। इसके बाद सेना प्रमुख ने सियाचिन ग्लेशियर का दौरा किया।
विज्ञापन


सियाचिन वार मेमोरियल पहुंच सेना प्रमुख ने उन शहीदों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने सरहद की सुरक्षा में अपने जान की कुर्बानी कर दी। सियाचिन बेस कैंप में जवानों को संबोधित करते हुए सेना प्रमुख ने दुर्गम परिस्थितियों में देश की सीमाओं की रक्षा करने के लिए उनकी तारीफ की।

उन्होंने कुछ सैनिकों से भी बात की। सेना प्रमुख का पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में स्थापित कुछ अग्रिम चौकियों का भी दौरा करने का कार्यक्रम है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 अगस्त को लद्दाख के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान उनके  सियाचिन जाने की भी संभावना है।

सेना प्रमुख के लद्दाख दौरे को प्रधानमंत्री के लद्दाख आगमन के साथ जोड़ कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री की यात्रा से पूर्व सीमा की सुरक्षा स्थिति की जानकारी हासिल करने के लिए ही वह लेह दौरे पर आए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें