फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में एलओसी की फारवर्ड पोस्ट पर पहुंचे सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत

Tue, 02 May 2017 10:25 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
कश्मीर के दौरे पर सेना प्रमुख - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत ने मंगलवार को एलओसी के फारवर्ड इलाकों का दौरा कर जवानों को सतर्क रह कर सीमा पार से किसी भी नापाक कोशिशों को नाकाम करने की हिदायत दी। कहा कि खासकर गर्मी के दिनों में बर्फ पिघलने के बाद घुसपैठ की कोशिशें बढ़ सकती हैं, जिन्हें हर कीमत पर नाकाम करना है।
विज्ञापन


दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को उन्होंने उत्तरी कश्मीर के फारवर्ड इलाकों का दौरा कर सुरक्षा तैयारियों तथा अन्य इंतजामों का जायजा लिया।सेना प्रमुख को सैन्य कमांडरों ने एलओसी पर सुरक्षा तैयारियों की जानकारी दी।

साथ ही सुरक्षा ग्रिड को मजबूत करने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में बताया। सेना प्रमुख ने काउंटर इनफिल्ट्रेशन ग्रिड को और मजबूत करने को कहा, ताकि घुसपैठ की कोशिशें कतई न होने पाएं। इस दौरान उन्होंने जवानों के साथ संवाद भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जवानों की बहादुरी और जज्बे की प्रशंसा

कश्मीर के दौरे पर सेना प्रमुख - फोटो : Amar Ujala
जनरल रावत ने जवानों की बहादुरी तथा जज्बे की प्रशंसा करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है। देश की संप्रुभता तथा सुरक्षा के लिए उनके कदम सराहनीय हैं। साथ ही घाटी में शांति बनाए रखने में किए जा रहे योगदान को भी सराहा। दौरे में उनके साथ नार्दर्न आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डी अनबू और चिनार कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जेएस संधू भी थे।

ज्ञात हो कि सोमवार को पहुंचे सेना प्रमख ने कुपवाड़ा जिले के पंजगाम का दौरा कर गत वीरवार को सैन्य ठिकाने पर हुए आतंकी हमले और मुठभेड़ की जानकारी हासिल की थी। एलओसी पर सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की थी। साथ ही सेना के बेस अस्पताल का भी दौरा कर कुपवाड़ा हमले में घायल जवानों का कुशलक्षेम पूछकर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें