फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिलानी ने ठुकराया पाक उच्चायुक्त का न्योता

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के अलगाववादियों को पाक उच्चायुक्त की ओर से 21 जुलाई को दिल्ली में होने वाले ईद मिलन में शामिल होने के न्योते को हुर्रियत (जी) ने ठुकरा दिया है। हुर्रियत कांफ्रेंस ने भारत-पाक प्रधानमंत्रियों की उफा में हुई मुलाकात में कश्मीर मुद्दे को न उठाए जाने पर विरोध जताया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह ईद मिलन पार्टी का बहिष्कार करके विरोध प्रकट करेंगे। कश्मीर मुद्दे से 1.30 करोड़ लोगों का सीधा सरोकार है, जिसे वह किसी भी हाल में नजरअंदाज नहीं कर सकते।

कट्टरपंथी अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के नेतृत्व वाले हुर्रियत (जी) के प्रवक्ता अयाज अकबर भट ने बताया कि पाकिस्तान के उप उच्चायुक्त ने हुर्रियत (जी) अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी को टेलीफोन पर 21 जुलाई को दिल्ली में होने वाली ईद मिलन पार्टी का न्योता दिया था।
विज्ञापन


साथ ही निमंत्रण कार्ड भेजने की भी बात कही गई, लेकिन गिलानी ने उन्हें बता दिया था कि कोई भी निर्णय उचित परामर्श के बाद लिया जाएगा।
विज्ञापन

गिलानी की जगह कोई और जाएगा

हुर्रियत (जी) के प्रवक्ता अयाज अकबर भट ने बताया कि मंगलवार को हुई बैठक में इस मुद्दे पर संक्षिप्त चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया कि गिलानी पाक उच्चायुक्त द्वारा आयोजित ईद मिलन पार्टी में शामिल नहीं होंगे और न ही किसी को पार्टी का प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजा जाएगा। हुर्रियत (म) ने फिलहाल इस बाबत कोई फैसला नहीं किया है।

हुर्रियत (म) के मीडिया एडवाइजर शाहिद-उल-इस्लाम ने बताया कि अभी उनकी पार्टी की ओर से कोई निर्णय नहीं लिया गया है। जल्द ही इसको लेकर बैठक होगी, तभी कोई निर्णय लिया जाएगा। हुर्रियत (जी) द्वारा न्योते को ठुकराने के संबंध में पूछे गए सवाल पर कहा कि यह फैसला उनकी पार्टी का है और इसे लेकर उनसे कोई सहमति नहीं ली गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें