जम्मू विकास प्राधिकरण द्वारा शहर में किये गये प्लाटों के ड्रा में जिनका नाम नहीं आया है उन्हें जल्द ही पैसे वापिस किये जाएंगे। शहर में चार जगहों पर जेडीए द्वारा पंद्रह सौ के करीब प्लाट निकाले गए थे। इसके लिए बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन किए थे।
प्लाट पाने का सपना जिन लोगों का पूरा नहीं हो पाया है, उन्हें उनके पैसे रिफंड करने के लिये अब जेडीए ने डाक विभाग का सहारा लिया है। जेडीए दस दिनों के भीतर लोगों को उनके चेक देने की बात कर रहा है। इस जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए उसने डाक विभाग के साथ मिलकर काम पूरा करने की योजना बनाई है।
जेडीए की वीसी सुषमा चौहान ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि लोगों को परेशानी न हो इसके लिये परिसर में नोटिस भी लगवाया गया है। हम कोशिश कर रहे हैं कि लोगों को जल्द उनका पैसा वापस मिल जाए।