फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: विज्ञान ज्योति की 50 छात्राओं को नीट और जेईई की अध्ययन सामग्री दी

Fri, 24 Jan 2025 03:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांबा। जिला के एकमात्र पूर्ण आवासीय जवाहर नवोदय विद्यालय नड में विज्ञान ज्योति फेज पांच के अंतर्गत बारहवीं कक्षा की 50 पंजीकृत छात्राओं को नीट और जेईई की अध्ययन सामग्री का वितरण प्राचार्य सुनित गुप्ता ने किया। इसमें भौतिकी, रसायन शास्त्र व गणित की अध्ययन सामग्री शामिल है।
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि यह अध्ययन सामग्री जिले के राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल नड की 09, सरना की 06, गर्ल्स सांबा की 17 व जेएनवी की 18 छात्राओं में वितरित की गई। उन्होंने बताया कि यह योजना विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित के क्षेत्र में लड़कियों को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय की एक कल्याणकारी पहल है, जिसका संचालन तीन वर्षों से विद्यालय में नियमित रूप से किया जा रहा है। इस योजना का मकसद विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित के अध्ययन में लैंगिक समानता लाना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उन्हें उच्च शिक्षा और करियर के नए अवसर प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। विद्यालय विज्ञान ज्योति इकाई प्रभारी व जीव विज्ञान शिक्षक अशोक कुमार ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत छात्राओं को हर महीने 1000 रुपये की छात्रवृत्ति दी जा रही है। इसके अलावा अध्ययन सामग्री के रूप में नीट और जेईई के लिए संदर्भ पुस्तकें और पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें