विजयपुर। विधायक चंद्र प्रकाश गंगा ने अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने और प्रत्येक लाभार्थी तक पहुंचने के आदेश दिए। विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तीन ब्लॉकों के बीडीओ और उनके अधीनस्थों के साथ बैठक करते हुए निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री आवास योजना का कोई भी लाभार्थी छूटना नहीं चाहिए और प्रत्येक संभावित लाभार्थी तक पहुंचें। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अधिकारियों को आम जनता और उनके प्रतिनिधियों के साथ आम सहमति बनाकर योजना तैयार करने के लिए भी कहा। संवाद