फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यूनिसिपल कमेटी कार्यालय के बाहर लगे गंदगी के ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। नगर के वार्ड चार में स्थित म्यूनिसिपल कमेटी कार्यालय के बाहर लग रहे गंदगी ढेरों से जहां क्षेत्र का माहौल दूषित हो रहा है वहीं, स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली भी संदेह के घेरे में है। स्वच्छ भारत मिशन भी फेल होता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि अगर कमेटी अपने कार्यालय के पास की गंदगी को साफ नहीं कर पाती है तो नगर से गंदगी दूर होना मुश्किल है। स्थानीय निवासी विशाल के अनुसार यहां पर पूरा दिन गंदगी फैली रहती है, जिस कारण गुजरना मुश्किल हो जाता है। यथार्थ का कहना है कि गंदगी में मवेशी चारा ढूंढते रहते हैं, जिस से बीमारियां फैलने का खतरा है। विपिन के अनुसार कमेटी में चेयरमैन डिप्टी चेयरमैन सहित कुल 13 पार्षद हैं। इसके साथ ही ईओ सहित अन्य अधिकारियों को भी रोजाना यहां से आवागमन होता है। मगर कोई भी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। कांग्रेस पार्षद अमित शर्मा ने बताया कि कमेटी पंगू हो गई है। लोगों की समस्याएं दूर नहीं हो रही हैं।
विज्ञापन

समस्या की जानकारी है। जल्द ही समस्या का हल तलाश कर जहां पर से गंदगी को हटाया जाएगा, ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो।
-ठाकुर दास, ईओ, म्यूनिसिपल कमेटी रियासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें