गांधी नगर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
इलाके में नाकेबंदी, तलाश जारी
वारदात के तुरंत बाद पूरे गांधीनगर और आसपास के क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस ने शहर के सभी निकास द्वारों पर नाकेबंदी कर दी है और संदिग्ध बलेनो कार की जब्ती व अपराधियों की धरपकड़ के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पॉश इलाके में हुई इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है।
जम्मू के गांधीनगर इलाके में पुलिस की एसओजी टीम और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें गैंगस्टरों ने फायरिंग कर और पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भाग निकले। घटना के बाद पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी कर नाकेबंदी बढ़ा दी गई है और फरार बदमाशों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।