फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पर्यटकों को ब्लैकमेल करने वाले सेल्फ मेड गैंग के 20 सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
गांदरबल पुलिस ने पकड़े पर्यटकों को परेशान करने के आरोपी। स्रोत पुलिस - फोटो : samvad
विज्ञापन
गांदरबल। अब्दुल्ला पार्क, डंंपिंग पार्क और नदी के किनारे स्थित इलाकों में पर्यटकों तथा युवा जोड़ों को परेशान करने वाले सेल्फ मेड गैंग के 20 सदस्यों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। गैंग के सदस्य इन जगहों पर आने वाले पयर्टकों और युवा जोड़ों की तस्वीरे एवं वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते थे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक स्थानीय युवकों का यह गैंग सेल्फ मेड (16/96) के नाम से जाना जाता है। गैंग के सदस्य सार्वजनिक और पर्यटन स्थलों पर आने वालेे पर्यटकों एवं जोड़ों की चुपके से तस्वीर और वीडियो बना लेते थे। बाद में उन्हें डरा-धमका कर ब्लैकमेल और परेशान करते थेे। पूछताछ में पता चला कि गैंग ने ऐसी गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया ग्रुप भी बना रखा था।
पुलिस नेे गैंग में शामिल सभी 20 सदस्यों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। कुछ आरोपियों के आदतन अपराधी पाए जाने पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें