फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: गांदरबल में CRPF का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, आठ जवान घायल, अस्पताल में भर्ती

Sun, 16 Jul 2023 11:21 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

गांदरबल में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में आठ जवान घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर संभाग के गांदरबल जिले में रविवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में आठ जवान घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ के जवान एक वाहन में सवार होकर बालटाल मार्ग से अमरनाथ यात्रा की तरफ जा रहे थे। इस दौरान गांदरबल में सिंध नाला के पास उनका वाहन हादसे की चपेट में आ गया। इससे आठ जवान घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए बालटाल आधार शिविर अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें