पुंछ जिला मुख्यालय के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों के जवानों को तैनात किया गया है, जो हर आने-जाने वाले वाहनों और पैदल चलने वालों की जांच करने एवं पहचान पत्र देखने के बाद ही उन्हें नगर की तरफ बढ़ने दे रहे हैं।
कश्मीर घाटी में आज से शुरू हो जा हो रही जी-20 बैठक को लेकर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। वहीं, भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटे पुंछ जिले में सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
पुंछ जिला मुख्यालय के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों के जवानों को तैनात किया गया है, जो हर आने-जाने वाले वाहनों और पैदल चलने वालों की जांच करने एवं पहचान पत्र देखने के बाद ही उन्हें नगर की तरफ बढ़ने दे रहे हैं। गौरतलब है कि नियंत्रण पर पाकिस्तान की तरफ से किए जाने वाले घुसपैठ के प्रयास को देखते हुए पुंछ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ताकि, जी 20 बैठक के आसपास पाकिस्तान किसी नापाक हरकत को अंजाम ना दे सके।