फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एक शिक्षक के सहारे 36 छात्रों का भविष्य

Wed, 05 Feb 2025 01:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। शिक्षा जोन खौड़ का मिडिल स्कूल नरभेरा एक ही अध्यापक के सहारे चल रहा है। स्कूल में कुल 36 छात्र पढ़ रहे हैं। अभिभावकों ने स्कूल में सभी विषयों को पढ़ाने के लिए अध्यापक तैनात करने की मांग की है।
विज्ञापन


नरभेरा निवासी अंग्रेज सिंह, फैजू राम, राजेश कुमार और पंच रतन लाल ने बताया कि कई बार शिक्षा जोन अधिकारी खौड़ से बात कर चुके हैं बावजूद उसके स्कूल में अध्यापकों की संख्या को पढ़ाने को लेकर कोई पहल नहीं की जा रही है। अभिभावकों ने बताया कि पहले इस स्कूल में दो अध्यापक थे। अब एक अध्यापक का तबादला हो गया है और एक अध्यापक को आठ कक्षा के बच्चों को पढ़ाना पड़ता है। हमारे बच्चों का जीवन अंधकार में जा रहा है। लोगों ने एसडीएम खौड़ कार्यालय के समक्ष बच्चों सहित प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। संवाद
विज्ञापन


कोट
शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को लिखित में रिपोर्ट कर दी है। क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के पदों को जल्द भरा जाएगा।

सतीश कुमार शर्मा, एसडीएम खौड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें