फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: स्कूल से ही तैयार होंगे भावी क्रिकेटर

विज्ञापन
टूर्नामेंट के लिए तैयार की गई पिच फोटो जेकेसीए
विज्ञापन
जेकेसीए का अंडर-14 अंतर-स्कूल टूर्नामेंट 21 से, जम्मू में आठ स्कूलों की टीमें लेंगी हिस्सा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के स्कूलों से उमरान मलिक और अब्दुल समद जैसे अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर खिलाड़ी निकलेंगे। इस लक्ष्य के साथ जम्मू-कश्मीर क्रिकेट संघ (जेकेसीए) 21 जुलाई से अंडर-14 बॉयज इंटर-स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करने जा रहा है। इसका उद्देश्य स्कूली स्तर पर छिपी क्रिकेट प्रतिभाओं को खोजकर उन्हें तराशना और भविष्य के लिए तैयार करना है।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता 25 ओवर फॉर्मेट में होगी और तीन मैदानों पर खेली जाएगी। इसमें बिरला ओपन माइंड्स स्कूल ग्राउंड, हेरिटेज स्कूल ग्राउंड और केसी इंटरनेशनल स्कूल ग्राउंड शामिल है। इस टूर्नामेंट में आठ टीमें भाग लेंगी जिसमें केसी इंटरनेशनल स्कूल, बिरला ओपन माइंड्स, हेरिटेज स्कूल, जेके पब्लिक, जीडी गोयनका, जोधामल स्कूल, डीपीएस जम्मू और जेकेसीए टाइगर्स शामिल है। जेकेसीए में क्रिकेट ऑपरेशंस एंड डेवलपमेंट सदस्य मिथुन मन्हास की अध्यक्षता में आठ सदस्यीय आयोजन समिति बनाई गई है। इसमें मीनू सिंह स्लाथिया और पूर्व क्रिकेटर संदीप सिंह (सन्नी) को कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। मिथुन मन्हास ने कहा, जेकेसीए का लक्ष्य प्रतिभा को स्कूल से ही पहचानना है। यह टूर्नामेंट क्रिकेट की नर्सरी साबित होगा जहां से भविष्य के सितारे तैयार होंगे। जेकेसीए उप समिति के सदस्य ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता ने बताया कि मैच लाल गेंद से खेले जाएंगे, टॉस सुबह 7:15 बजे होगा और सुपर सब्स्टीट्यूट की सुविधा दोनों पारियों में रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें