डोगरी लोकगीत में प्रस्तुतियां देते कलाकार फोटो आयोजक
जम्मू। भारतीय कला संगम की ओर से डोगरा सांस्कृतिक धरोहर पर केंद्रित लोक संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें लोक गीतों पर कलाकारों ने हर किसी को झूमने पर मजबूर कर दिया। अभिनव थिएटर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कला प्रेमी भी पहुंचे थे। टीआर शर्मा ने सरकार की ओर से पारंपरिक डोगरा संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए चलाए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवा पीढ़ी को अपनी लोक सांस्कृतिक जड़ों से जोड़े रखना आवश्यक है। कार्यक्रम केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली के ग्रांट के अंतर्गत आयोजित करवाया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसएसपी रोमेश कोतवाल मौजूद रहे। भारतीय कला संगम के निदेशक रमेश सिंह चिब ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में पुलिस के अधीक्षक कुलबीर हांडा, महिला पुलिस स्टेशन की एसएचओ आरती आदि मौजूद रहे। ब्यूरो