फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलरों को जल्द मिलेगा रुका कमीशन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश के राशन डीलरों को उनका रुका हुआ कमीशन जल्द जारी हो होगा। पीएम जेकेवाई के लिए पहली किस्त 7.02 करोड़ रुपये जारी हो गए हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले (एफसीएस एंड सीए) विभाग के सचिव सिमरनदीप सिंह ने शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों और वित्त मंत्रालय, महालेखाकार कार्यालय में पीएफएमएस सेल के साथ बैठक में विभाग की कार्यप्रणाली की समीक्षा की।
विज्ञापन

सिमरनदीप सिंह ने कहा कि अप्रैल-जून की अवधि के दौरान प्रधानमंत्री आवास कल्याण योजना (पीएम-जीकेवाई) के कार्यान्वयन के लिए पहली किस्त मिली है। इसमें खाद्यान्न का परिवहन, निजी राशन डीलरों का कमीशन, पीओएस मार्जिन और अन्य भुगतान भी शामिल हैं। उन्होंने इस दौरान राशन डीलरों की भूमिका की सराहना की। जिन्होंने कोरोना काल में अपने कर्तव्यों का पालन किया। सचिव ने सभी सहायक निदेशकों को निर्देश दिया कि वे अपने बैंक खातों को पीईएमएस पोर्टल पर पंजीकृत करके डीलर्स को कमीशन तुरंत जारी करें। केंद्र सरकार पहली किस्त का यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट सौंपते ही बाद की किस्तें जारी कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें