फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेयरहाउस पुलिस चौकी के और 11 जवान, एटीएम गार्ड कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश की सबसे बड़ी अनाज मंडी वेयरहाउस के नेहरू मार्केट स्थित पुलिस चौकी के बाद जेएंडके बैंक के एटीएम में भी संक्रमण मिला है। अखनूर के रहने वाले एटीएम गार्ड की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बैंक का एटीएम पुलिस चौकी के मुख्य द्वार के बिल्कुल नजदीक है। वहीं, पुलिस चौकी में तैनात 11 और जवानाें की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। इस चौकी के प्रभारी सब इंस्पेक्टर समेत पांच कर्मी पहले से संक्रमित हो चुके हैं। ऐसे में पुलिस चौकी में कुल 16 पुलिस कर्मचारी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व ही पुलिस चौकी में एक जवान की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद संपर्क में आए कर्मियों के सैंपल भेजे गए तो चौकी प्रभारी समेत चार पुलिस कर्मी संक्रमित मिले। स्वास्थ्य विभाग ने कुल 23 कर्मियों के सैंपल लिए। इनमें से 11 और कर्मियों की रिपोर्ट वीरवार देर रात को पॉजिटिव आई। वहीं, पुलिस चौकी से सटे एटीएम के गार्ड का भी सैंपल लिया गया था, जो पॉजिटिव मिला है।
रोजाना प्रदेश भर से पहुंचते हैं खरीदार
प्रदेश की सबसे बड़ी अनाज मंडी वेयरहाउस में रोजाना बड़ी संख्या में व्यापारी, चालक, श्रमिक और सप्लायरों का आना जाना होता है। इससे पूर्व एक श्रमिक के कोरोना संक्रमित मिलने पर वेयरहाउस को सैनिटाइज किया गया था। अब कुछ ही दिनों में एटीएम गार्ड समेत 17 मामले पॉजिटिव मिलने से संक्रमण फैलने का खतरा और बढ़ गया है। पुलिस चौकी और एटीएम को तो बंद कर दिया गया है, लेकिन संवेदनशील क्षेत्र को पर्याप्त रूप से सैनिटाइज नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें