फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

full dress rehearsal: जम्मू के एमए स्टेडियम में दिखा जोश, श्रीनगर में जवानों ने मिलाए कदम से कदम, ड्रोन से रखी जा रही नजर

Mon, 24 Jan 2022 10:28 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

प्रदेश में गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं।जम्मू में सोमवार को  फुलड्रेस रिहर्सल का आयोजन हुआ। इसके साथ ही शहर के कई इलाकों को सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया गया है। 
विज्ञापन
jammu full dress rehearsal - फोटो : निखिल मेहता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू में गणतंत्र दिवस के मौके पर होने पर कार्यक्रमों की तैयारी जोरों पर है। सोमवार को जम्मू के मौलाना आजाद (एमए) स्टेडियम में फुलड्रेस रिहर्सल की गई। इस दौरान एमए स्टेडियम के बाहर और अन्य इलाकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। उधर श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में भी जवानों ने पुर्नअभ्यास किया। 

कदम से कदम मिलाए जा की धुनों पर जिला पुलिस, सीआरपीएफ, सशस्त्र पुलिस बल, एनसीसी, वन सुरक्षा बल के जवानों सहित विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने मार्च पास्ट में हिस्सा लिया। 

विज्ञापन


एमए स्टेडियम में फुलड्रेस रिहर्सल शानदार तरीके से की गई। इसके साथ ही आयोजन स्थल और उसके आसपास के इलाकों को सील कर दिया गया है। कलाकारों की ओर भी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। भीषण ठंड के बावजूद स्टेडियम में गणतंत्र दिवस की परेड से पहले फुलड्रेस रिहर्सल में जवानों में जोश दिखा।  

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, ड्रोन और अन्य सर्विलांस से रखी जा रही नजर 
आईजी कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि पुलिस, सीएपीएफ और सेना के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखे हुए है। ड्रोन और अन्य सर्विलांस से सभी चीजों पर नजर रखी जा रही है। सुनिश्चित करेंगे कि गणतंत्र दिवस समारोह शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें