फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाग मंदिर से एफएसएल टीम ने सैंपल लिए

Wed, 16 Dec 2015 09:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, किश्तवाड़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुगल मैदान में मेहर नाग मंदिर की घटना के बाद बुधवार को एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर सैंपल लिए। एसएसपी संदीप वजीर ने बताया कि जिला प्रशासन ने एएसपी अब्दुल कयूम के नेतृत्व में सिट का गठन किया है।
विज्ञापन


इसमें प्रोसिक्यूटिंग अधिकारी मंसूर अहमद, छात्रू के थाना प्रभारी रविकांत और दो आईओ को शामिल किया गया है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

आग लगने की घटना में हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए बुधवार को इंद्र्रवाल विधायक गुलाम मोहम्मद सरूरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने छानसीरी गांव में आग से दो घरों के नुकसान का जायजा लिया। वह मेहर नाग मंदिर भी गए।
विज्ञापन


उन्होंने मंदिर के पुजारी को 10 हजार रुपये नकद दिए। साथ ही मंदिर के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। छानसीरी में जले दोनों घरों के मालिकों बागचंद और मलाल सिंह को 5-5 हजार की सहायता, राशन और गर्म कपड़े दिए। पीडीपी के जिला प्रधान नासिर हुसैन भी मौके पर पहुंचे और घटना की निंदा की।

शांति बनाए रखने की अपील
किश्तवाड़। जिले में पिछले दो दिन से जारी तनाव के बीच बुधवार को देर शाम डीआईजी निसार अहमद ने नए डीसी कांप्लेक्स में प्रमुख नागरिकों के साथ बैठक की। इसमें हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के कई प्रमुख नेता शामिल हुए। डीआईजी ने सभी लोगों से शहर में शांति बनाए रखने की अपील की है। हालांकि, सनातन धर्म सभा का कोई सदस्य बैठक में नहीं गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें