रामबन। अध्यक्ष डीडीसी रामबन डॉ. शमशादा शान ने मंगलवार को मानसर बटोत में सब्जी और फल मंडी का उदघाटन किया। समारोह का आयोजन फल एवं सब्जी मंडी बटोत के किसान एवं व्यापारी संघ की ओर से कोविड एसओपी के तहत किया गया।
उदघाटन के बाद डीडीसी अध्यक्ष शमशादा शान ने मंडी का दौरा कर उत्पादों का निरीक्षण करने के साथ ही सुविधाओं की समीक्षा की। बाद में लोगों से बातचीत की उनकी शिकायतें सुनीं। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को बटोत में किसी भी निजी मंडी को चलाने की अनुमति नहीं देने को कहा है। उन्होंने क्षेत्र के दुकानदारों और स्थानीय लोगों से इस मंडी को सफल बनाने के लिए फल और सब्जियां खरीदने के लिए भी कहा। इस अवसर पर बीडीसी अध्यक्ष बटोत राजेश्वर भगत, डीडीसी सदस्य जगवीर दास, अध्यक्ष नगर पालिका समिति बटोत रविंदर सिंह थोपाल, लाधवाल के सरपंच सतीश कुमार और पूनम देवी आदि मौजूद रहे।