फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: किसान क्रेडिट कार्ड धारकों को जून तक वितरित करें स्मार्ट कार्ड, प्रदेश के सभी बैंकों को निर्देश

Fri, 03 Mar 2023 06:34 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों, प्रशासनिक विभागों और अन्य वित्त संस्थानों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बैंकों को आम आदमी, किसानों और उद्यमियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ देने को कहा।
विज्ञापन
जम्मू में कार्यक्रम के दौरान एलजी और अन्य - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक भारतीय रिजर्ब बैंक की निर्देशावली के तहत जून 2023 तक किसान क्रेडिट कार्ड धारक किसानों को स्मार्ट कार्डों के वितरण करें। यह निर्देश उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों, प्रशासनिक विभागों और अन्य वित्त संस्थानों के अधिकारियों के साथ हुई उच्च स्तरीय बैठक में दिए।

विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने आकांक्षी समाज के सपने को पूरा करने के लिए बैंकों को आम आदमी, किसानों और उद्यमियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ देने पर जोर दिया। सिन्हा ने कहा बैंक क्षेत्र जम्मू-कश्मीर की मजबूत होती अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। सरकार की सभी फ्लैगशिप योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाने में बैंक प्रतिबद्धता के साथ काम करें।

बैक टू विलेज 4 और माई टाउन माई प्राइड कार्यक्रम में जेएंडके बैंक ने 90 फीसदी शेयर के साथ 75000 युवाओं को वित्तीय समर्थन दिया, जबकि अन्य बैंकों की भागीदारी केवल दस फीसदी की रही। उन्होंने कहा सभी बैंकों को युवाओं, महिलाओं को उद्यमी बनाने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
विज्ञापन


योग्य किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा का विस्तार करने की दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा करते हुए आरबीआई की निर्देशावली के तहत किसान क्रेडिट कार्ड धारकों को जून 2023 तक स्मार्ट कार्डों का वितरण करने के निर्देश दिए।

जेएंडके बैंक की तरफ से आगामी कुछ दिनों में जेएंडके बैंक की तरफ से सरकार प्रायोजित योजनाओं के लिए शुरू किए जाने वाले सिटीजन पोर्टल के बारे में जानकारी उपराज्यपाल को मुहैया करवाई गई। बैठक में मुख्य सचिव डाॅ. अरुण कुमार मेहता, अतिरिक्त मुख्य सचिव अटल डुल्लू, जेएंडके बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बलदेव प्रकाश व अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें