फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरथल में ताजा बर्फबारी: कठुआ का सरथल बना विंटर वंडरलैंड, सैलानियों के लिए बना नया हॉटस्पॉट

Wed, 18 Mar 2026 11:36 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

कठुआ जिले के सरथल में ताजा बर्फबारी के बाद पूरा इलाका बर्फ की सफेद चादर में ढक गया है, जिससे इसकी प्राकृतिक सुंदरता और बढ़ गई है।
विज्ञापन
सरथल और छत्रगलां के बीच बर्फ हटाते मशीन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बनी क्षेत्र स्थित खूबसूरत पर्यटन स्थल सरथल में ताजा बर्फबारी के बाद पूरा इलाका सफेद चादर से ढक गया है। बर्फ से ढकी पहाड़ियां, धुंध से घिरी वादियां और शांत वातावरण इस जगह को किसी स्वर्ग से कम नहीं बना रहे हैं।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय लखनपुर से करीब 175 किलोमीटर दूर स्थित सरथल अपने हरे-भरे मैदानों, घने जंगलों और बहती धाराओं के लिए जाना जाता है। हालिया बर्फबारी के बाद यहां का नजारा और भी मनमोहक हो गया है। बर्फ से ढकी सड़कें और देवदार के पेड़ इस स्थान की सुंदरता में चार चांद लगा रहे हैं।

यहां की शांत वादियां, ठंडी हवा और प्राकृतिक दृश्य पर्यटकों के लिए सुकून और रोमांच दोनों का अनुभव कराते हैं। बर्फबारी के बाद सरथल एक बार फिर सर्दियों के प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में उभर रहा है।
विज्ञापन


संपर्क बहाल करने के लिए बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन ने बनी-भद्रवाह सड़क पर बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है।अधिकारियों के अनुसार लगातार काम जारी है और अगले पांच दिनों में सड़क को पूरी तरह से वाहनों की आवाजाही के लिए खोलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें