फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं बाज आ रहा पाक, सीमा पर फिर गोलाबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान ने एक बार फिर सोमवार रात से मंगलवार सुबह पांच बजे तक पाकिस्तानी रेंजर्स ने अरनिया और आरएसपुरा सेक्टर में फायरिंग की है। पाकिस्तान की ओर से की जा रही फायरिंग में एक स्थानीय नागरिक के घायल होने की खबर है।
विज्ञापन


अरनिया में फायरिंग रात 12 बजे से शुरु हुई और सुबह 5 बजे तक होती रही जबकि आरएसपुरा सेक्टर में रात 10 बजे से सुबह 5 तक पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग हुई।

अरनिया में पाकिस्तान की ओर से मोर्टार शेल्स दागे गए और हल्के हथियारों से गोलीबारी की गई जिसमे एक व्यक्ति घायल हो गया है। फिलहाल आरएस पुरा सेक्टर किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं हैं।
विज्ञापन


इस सप्ताह पुंछ जिले में एलओसी पर करीब 120 किलोमीटर के दायरे में पाकिस्तानी सेना द्वारा लगातार की जा रही भीषण गोलाबारी में छह बेकसूर ग्रामीणों की जान जा चुकी है। 40 से ज्यादा ग्रामीण से जख्मी हुए थे।
विज्ञापन

एलओसी के बाद आईबी पर हालात बिगड़ने का खतरा

एलओसी के बाद भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी हालात बिगड़ने का खतरा मंडराने लगा है। खुफिया एजेंसियों ने सीमा पार की हलचल पर आधारित इनपुट जारी किया है। सूचना है कि सीमा पार से आतंकियों की घुसपैठ करवाने के लिए पाकिस्तान कवर फायरिंग से लेकर गोलाबारी भी कर सकता है।

खुफिया एजेंसी के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ के लिए बेचैनी बढ़ गई है। पुंछ के बालाकोट सेक्टर में एलओसी पर हुई भीषण गोलाबारी के बाद अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पहले से ही हाई अलर्ट घोषित किया गया है।

ताजा इनपुट के बाद इंतजामों को और भी कड़ा कर दिया गया। गौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे दरियाई नालों का घुसपैठ के लिए इस्तेमाल होता रहा है।

सुरक्षा एजेंसियां मानती हैं कि घुसपैठ के लिए पाकिस्तान फायरिंग करने से परहेज करता रहा है, लेकिन सीमावर्ती इलाके में जिस तरह से सख्ती बढ़ी है, उससे अब पाकिस्तान ने अपना तरीका बदलने की रणनीति बनाई है। इसी रणनीति के तहत घुसपैठ करवाने के लिए गोलीबारी की जा सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें