फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी पांच दिन की पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी मामले में पकड़े गए कुख्यात अपराधी गुरदीप सिंह को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। शुक्रवार को क्राइम ब्रांच जम्मू ने गुरदीप सिंह को कोर्ट के समक्ष पेश कर रिमांड मांगी। दो दिन पहले ही गुरदीप सिंह को क्राइम ब्रांच ने 28 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में चंडीगढ़ के मोहाली से दबोचा था।
विज्ञापन

वहीं मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच को यह भी पता चला है कि आरोपी ने पिछले 8 सालों के दौरान विदेश के भी कई चक्कर काटे। जम्मू से सैकड़ों लोगों का पैसा लूटने के बाद विदेशी बैंकों में पैसा ट्रांसफर किया। वह अपने परिवार और पत्नी के साथ कई बार आस्ट्रेलिया और यूएसए गया। गुरदीप सिंह पर जम्मू के छन्नी, गांधी नगर और रामबन के बटोत में हत्या, जानलेवा हमले जैसे मामले भी दर्ज हैं। पिछले आठ सालों से वह फरार था। वह अपनी पत्नी और परिवार के साथ अंडरग्राउंड हो गया था। जिसकी क्राइम ब्रांच को लंबे समय से तलाश थी। अब जाकर उसे दबोचा गया है। क्राइम ब्रांच की दलील सुनने के बाद गुरदीप को रिमांड दी गई है। ताकि उससे मामले में आगे की पूछताछ की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें