फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपराज्यपाल से मांगे हर एमसी के लिए एक-एक करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में गत दिनों एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जम्मू-कश्मीर की म्यूनिसिपल कमेटियों के चेयरमैन, बीडीसी चेयरमैन और सरपंचों के साथ एक बैठक हुई। इसमें सांबा म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन पवन कोहली ने हर म्यूनिसिपल कमेटी को एक-एक करोड़ रुपये सीडीएफ दिया जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

इसके अलावा बैठक में एलजी से अनुरोध किया गया कि कोबिड-19 से लड़ने के लिए कुछ फंड्स हर म्यूनिसिपल कमेटी को दिए जाएं, हर चेयरमैन को सुरक्षा और वाहन दिया जाए, हर म्यूनिसिपल कमेटी में स्टाफ और सफाई कर्मचारी बढ़ाए जाएं, सभी चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व पार्षदों का मानदेय बढ़ाया जाए। जैसे हर पंचायत में बैक टू विलेज का कार्यक्रम हुआ है वैसे ही बैक टू म्यूनिसिपल कमेटी का आयोजन किया जाए, कमेटी की इंजीनियरिंग इकाई वापस की जाए, कूड़ा फेंकने के लिए सॉलिड बेसमेंट के लिए जगह दी जाए, जितने भी कैजुअल लेबर या डेलीवेजर हैं उनको रेग्युलर किया जाए, तवी पानी को रोकने की कोई योजना तैयार की जाए, जम्मू संभाग में बिजली की समस्या में सुधार किया जाए।
विज्ञापन

उपराज्यपाल ने आश्वासन दिया कि आहिस्ता-आहिस्ता सभी मांगें पूरी की जाएंगी। घौ मन्हासां के चैयरमेन राजेन्द्र सिंह चिब ने 12 मांगें रखीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें