फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छपाई मशीनरी के नाम पर 20 लाख की धोखाधड़ी पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। क्राइम ब्रांच ने धोखाधड़ी कर लाखों रुपये का गबन करने के मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी ने मशीनरी दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपये धोखाधड़ी से हड़प लिए। क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच में नानक नगर निवासी राज कुमार सिंह दुआ ने शिकायत दर्ज करवाई है कि आरोपी कवर दीप साहनी निवासी वेल्डन सेलो प्लास्ट लिमिटेड, पटेल नगर नई दिल्ली ने 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। उसके साथ छपाई के काम के लिए मशीनरी मुहैया करवाने को समझौता हुआ था। पहले उसने मशीनरी मुहैया करवाने के लिए भरोसा दिलवाया था। साथ ही इसके लिए सिक्योरिटी के नाम पर राशि जमा करवाने के लिए कहा। आरोपी के खाते में पांच लाख रुपये जमा करवाए गए। बाद में मशीनरी के लिए आरोपी ने दूसरी कंपनी (चाइना) के नाम पर प्रस्ताव देकर खरीदारी करने को कहा। इसके बाद फिर से 15 लाख रुपये जमा करवाने के लिए कहा गया। अभी तक 20 लाख रुपये आरोपी के खाते में जमा करवाए जा चुके हैं पर मशीनरी नहीं मिली। इसके बाद कई बार उसे जानकारी भी दी गई, रिमाइंडर भी भेजे गए पर उसने राशि नहीं लौटाई।
इस मसले पर क्राइम ब्रांच ने प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी के खिलाफ अंडर सेक्शन 420, 406 के तहत मामला दर्ज किया है। जांच में पाया गया है कि आरोपी के खाते में 20 लाख रुपये जमा हुए हैं। इसके बाद उसे मशीनरी मुहैया नहीं करवाई गई है। अब आरोपी से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें