फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद पर चलाई थी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बीते साल शहर के ग्रीन बेल्ट पार्क के पास पुलिस कांस्टेबल पर चलाई गई गोली खुद कांस्टेबल ने चलवाई थी। ऐसा उसने ससुराल वालों को झूठे मामले में फंसाने के चलते किया था।
विज्ञापन

21 अगस्त 2019 को कांस्टेबल योगेश कंवर पर गोली चलाई गई थी। योगेश ने यह हमला खुद पैसे देकर दलविंदर बाहु नाम के व्यक्ति से करवाया था। इसका खुलासा योगेश ने पुलिस के सामने किया है, जिसे एक दिन पहले ही बिश्नाह पुलिस ने पिस्टल और कारतूस के साथ साथी के साथ पकड़ा था।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने जम्मू के बाग ए बाहु गोरखा नगर के रहने वाले कुख्यात अंतर्राज्यीय हथियार तस्कर विकास कुमार उर्फ विक्की को दबोचा था। इसके साथ योगेश कंवर निवासी गोरखा नगर भी था। इनके पास से पुलिस ने एक पिस्टल, कारतूस बरामद किए। जब इनसे पूछताछ की गई तो बताया कि वह गांधी नगर में गोली चलाने वाले मामले में शामिल है। उसने खुद पैसे देकर गोली चलवाई थी। पुलिस योगेश पर गोली चलाने वाले दलविंदर की भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें