फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से सख्ती और एहतियात से निपटने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू में कोरोना वायरस (कोविड-19) की रोकथाम के लिए चौतरफा अभियान शुरू हो गया है। एक तरफ प्रशासन ने शिक्षण संस्थान और सिनेमा बंद करने के आदेश जारी किए हैं तो दूसरी ओर नगर निगम ने फॉगिंग शुरू कर दी है। बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग को और कड़ा कर दिया गया है। एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर स्क्रीनिंग को लेकर इंतजाम पहले से बढ़ा दिए हैं। नगर निगम ने अपने स्तर पर जागरूकता अभियान छेड़ दिया है। सामूहिक मौजूदगी वाले आयोजनों को अपने स्तर पर रद्द करने की अपील की जा रही है। सिनेमा घर, शिक्षण संस्थान बंद करने के आदेश जारी होने के बाद अब प्रशासन तमाम संदिग्ध मामलाें की पहचान कर नमूनों की जांच पर जोर दे रहा है। इस बीच प्रशासन ने सरकारी आदेश का पालन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें