फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंश्योरेंस धोखाधड़ी में जालसाज गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। साइबर पुलिस ने 2.34 लाख रुपये की इंश्योरेंस धोखाधड़ी के मामले में एक जालसाज को गिरफ्तार किया। साइबर पुलिस के अनुसार 22 जनवरी को वृद्ध महिला स्नेह लता ने शिकायत दर्ज कराई कि एक व्यक्ति ने अपने को इंश्योरेंस विभाग का बताते हुए कहा कि उनके स्वर्गवासी पति जो सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी थे, का बीमा दावा बकाया है। महिला धोखेबाज के जाल में आ गई और उसने अपनी मेहनत की 2 लाख 34 हजार 800 रुपये गंवा दिए।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई तो पता चला कि धोखाधड़ी करने वाला पंजाब के पटियाला स्थित गुरुनानक नगर का सुखदीप सिंह उर्फ सोनू है। इसके बाद साइबर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि और कितने लोगों को उसने फंसाया है तथा और कौन-कौन लोग उसके साथ शामिल रहे हैं।
एसपी साइबर ने लोगों से अपील की है कि वह अपने बैंक के ओटीपी, यूपीआई पिन, आधार कार्ड, पैन कार्ड या कोई भी जानकारी फोन पर किसी को न दें। साथ ही सोशल मीडिया तथा अन्य प्लेटफार्म पर ऑफर में न फंसे। किसी अज्ञात के साथ वीडियो कॉल भी न करें।
विज्ञापन

चोरी का 80 ग्राम सोना बरामद, चोर गिरफ्तार
जम्मू। सैनिक कालोनी से शेर सिंह जसरोटिया के घर से चोरी गए 80.8 ग्राम सोना बरामद कर पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार शेर सिंह ने छन्नी हिम्मत पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इस आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की तो किश्तवाड़ के मलपेठ गांव के रहने वाले परवेज अहमद को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसके कब्जे से चोरी का सोना बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि वह पहले भी कई चोरी के मामलों में पकड़ा जा चुका है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें