फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लीपर सेल के चार और संदिग्ध आतंकी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर पुलिस ने हिजबुल मुजाहिदीन के श्रीनगर में सक्रिय स्लीपर सेल के चार और संदिग्ध आतंकियों को दबोचा है। इस तरह से अब तक इस मामले में आठ संदिग्ध आतंकी पकड़े गए हैं। इनमें डाक्टर मोहम्मद शाहीन बाबा भी शामिल है।
विज्ञापन


इस स्लीपर सेल का एक दिन पहले ही भंडाफोड़ हुआ था। मंगलवार को पुलिस ने श्रीनगर शहर और बड़गाम जिले में कई जगहों पर दबिश देकर चार और लोगों को पकड़ लिया। आईजी कश्मीर पुलिस जेएम जिलानी ने कहा कि अभी इस मामले की जांच चल रही है।

ज्यादा कुछ नहीं बताया जा सकता। पुलिस ने पकड़े गए संदिग्ध आतंकियों से 25 आईईडी और पिस्तौल सहित कई हथियार बरामद किए थे। पुलिस ने यूके में रहने वाले कश्मीरी डाक्टर शाहीन बाबा को कश्मीर एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन

स्लीपर सेल ने आईईडी विस्फोट बनाया

पूछताछ में बताया गया कि वह हिज्ब के लिए काम करता है। लंदन में 2006 से रह रहा है। इसी दौरान उसने वहां रहने वाली पाकिस्तान मूल की महिला से शादी की और वहीं से उसका पाकिस्तान में आना-जाना हुआ।

उसने पाकिस्तान में हिजबुल मुजाहिदीन के साथ मिलकर स्लीपर सेल का गठन किया। स्लीपर सेल को श्रीनगर में आईईडी विस्फोट करने के लिए बनाया गया।

कश्मीर में कई जगहों पर आईईडी से विस्फोट करने की घटनाओं में यह स्लीपर सेल काम कर चुका है। भविष्य में भी कई ऐसे विस्फोट करने की योजना इनके द्वारा बनाई जा रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें