फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुत गंदी है GMC की कैंटीन, लिए गए 4 सैंपल

Tue, 19 May 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रग एंड फूड कंट्रोल आर्गेनाइजेशन की ओर सोमवार को गवर्नमेंट कालेज जम्मू के अंदर चल रही कैंटीनों में छापामारी की। इस दौरान असिस्टेंट फूड कंट्रोलर संजीव गुप्ता के नेतृत्व वाली टीम ने जीएमसी के अंदर से खाद्य पदार्थों के चार सैंपल उठाए हैं। इसके साथ साफ-सफाई रखने के कड़े निर्देश देते हुए गुणवत्ता वाला सामान प्रयोग करने की हिदायतें दी हैं।
विज्ञापन


टीम के सदस्यों ने बेहतर सर्विस नहीं देने के चलते रघुनाथ पुरा में एक दवा की दुकान का लाइसेंस एक माह के लिए निलंबित कर दिया है। असिस्टेंट फूड कंट्रोलर संजीव गुप्ता के नेतृत्व वाली टीम ने जीएमसी की अलग-अलग कैंटीनों में छापामारी की। इस दौरान टीम के सदस्यों ने दाल, आयल और आइस कॉफी सहित चार सैंपल उठाए, उन्हें जांच के लिए लैबोरेटरी भेज दिया गया है।

टीम के छापामारी के दौरान जीएमसी की कैंटीनों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। टीम के सदस्यों ने उस जगह का भी दौरा किया, जहां पर विशेष तौर पर मरीजों के लिए खाना तैयार किया जाता है। वहां पर खाना चेक करने के बाद टीम आगे के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन


गुप्ता के मुताबिक शहर के अलग-अलग हिस्सों में भी छापामारी की जाएगी। दुकानदारों द्वारा लोगों को परोसे जाने वाले खाने में गुणवत्ता और सफाई को महत्व दिया जाएगा। इस पर खरे नहीं उतरने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें