फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एशियन कैडेट फेंसिंग कप में प्रदेश के चार खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
ए​शियन कैडेट अंडर-17 फेंसिंग में खेलने वाले ​खिलाड़ी स्रोत एसो.
विज्ञापन
20वीं कैडेट नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन का मिला है लाभ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। फेंसिंग में जम्मू-कश्मीर के लिए और अच्छी खबर है। प्रदेश के चार खिलाड़ियों का एशियन कैडेट अंडर-17 फेंसिंग कप के लिए चयन हुआ है। ये खिलाड़ी अब देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

18 से 22 सितंबर तक आईजीआई स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी में हो रहे फेंसिंग कप में अंताल्या जमवाल, एकनूर कौर, विनायक शर्मा और निष्ठा खेलते हुई दिखाई देंगी। इन खिलाड़ियों का चयन 20वीं कैडेट नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप में उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए हुआ है। चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा से हर किसी को प्रभावित किया था। खेल की हर श्रेणी में अपने विपक्षी खिलाड़ियों को चित किया था। इस चैंपियनशिप में इन खिलाड़ियों ने जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व किया था। अपने खेल कौशल से निर्णायक मंडल को प्रभावित कर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई। इस चैंपियनशिप में जम्मू-कश्मीर बॉयज व गर्ल्स टीम ने एक-एक कांस्य पदक अपने नाम किया था। वहीं जम्मू-कश्मीर के तीन फेंसर ने एशियन गेम्स- 2026 के कोर ग्रुप में जगह बनाई थी। जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल की सचिव नुजुहत गुल ने सभी खिलाड़ियों को इस उपलब्धि के लिए सभी फेंसर को बधाई ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें